फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: निकली हिंडोला माता की भव्य झांकी, जयकारों से गूंजा नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
जेठ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, जगह-जगह हुआ जल छिड़काव और प्रसाद वितरण
विज्ञापन

मिर्जापुर। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर सोमवार को नगर के प्रमुख शीतला मंदिरों से हिंडोला माता की भव्य झांकी धूमधाम से निकाली गई। डीजे और माता के जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। श्रद्धालुओं की आस्था से पूरा नगर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।
शाम को निकली झांकी के दर्शन के लिए सड़कों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भीषण उमस और गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह बना रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्थानों पर समाजसेवियों और स्थानीय लोगों ने पानी की फुहार की व्यवस्था की। वहीं, सड़कों पर पानी का छिड़काव कर श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के विभिन्न मोहल्लों से निकली माता की झांकियां पूरे शहर का भ्रमण करती रहीं। शोभायात्रा के दौरान महिला और पुरुष श्रद्धालु माता को पंखा झलते हुए भक्ति भाव से चलते रहे। जगह-जगह श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए चना, हलवा तथा अन्य प्रसाद का वितरण किया गया। माता के जयकारों और भक्ति गीतों से देर रात तक पूरा नगर गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने माता से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें