फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मां कामाख्या मंदिर में भव्य शृंगार पूजन, तीन दिन बंद रहेंगे कपाट

विज्ञापन
प्राचीन मां कामख्या मंदिर।-सोशल मीडिया।
विज्ञापन
-26 जून की सुबह 5 बजे फिर से शुरू होंगे दर्शन, परिक्रमा का रहेगा विशेष महत्व
विज्ञापन


विंध्याचल। विंध्य क्षेत्र के त्रिकोण मार्ग पर काली खोह मंदिर के ऊपर स्थित प्राचीन मां कामाख्या देवी मंदिर में सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भव्य शृंगार पूजन हुआ। विशेष पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ तीन दिनों के लिए बंद कर दिए गए। अब मंदिर के कपाट 26 जून की सुबह 5 बजे विधिवत पूजा के बाद खोले जाएंगे।
धार्मिक मान्यता है कि मां कामाख्या देवी आदिशक्ति का स्वरूप हैं। तंत्र साधना की अधिष्ठात्री देवी मानी जाती हैं। उनकी आराधना से शक्ति, सिद्धि तथा मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। असम के प्रसिद्ध कामाख्या धाम की भांति विंध्य क्षेत्र स्थित मां कामाख्या मंदिर का भी विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के कपाट बंद रहने की अवधि में श्रद्धालु बाहर से ही माता का दर्शन एवं शृंगार पूजन करेंगे। मान्यता है कि इस दौरान मंदिर की परिक्रमा करने से विशेष पुण्य और देवी की कृपा प्राप्त होती है। बड़ी संख्या में भक्त माता का स्मरण करते हुए परिक्रमा कर आशीर्वाद की कामना करते हैं। मंदिर के पुजारी अंकुर मिश्रा ने बताया कि हर वर्ष की परंपरा के अनुरूप विशेष शृंगार पूजन के बाद मंदिर को निर्धारित अवधि के लिए बंद किया गया है। उन्होंने बताया कि 26 जून को सुबह 5 बजे वैदिक रीति-रिवाजों के साथ कपाट खोले जाएंगे, इसके बाद श्रद्धालु फिर से दर्शन-पूजन कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें