अनाज वितरण में अनियमितता के विरोध में छानबे के ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने गोपालपुर के कोटेदार पर अनाज वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने एसडीएम सदर को पत्रक सौंप जांच की मांग की।
क्षेत्र पंचायत सदस्य शशांक शेखर ने कहा कि विकास खंड छानबे के गोपालपुर के कोटेदार द्वारा कार्डधारकों अनाज वितरण नहीं किया जा रहा है। जिससे कार्डधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग में कई बार जांच शिकायत की गई, लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। कमलेश कुमार ने कहा कि अंत्योदय और बीपीएल कार्डधारकों को चावल वितरित नहीं किया गया है। प्रदर्शन करने वालों में श्यामलाल, राम सजीवन, निर्मला देवी आदि मौजूद रहे।