फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज ग्रामीणाें का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Sun, 28 Dec 2014 12:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

पड़री थाना क्षेत्र के दुल्हपुर गांव के नाराज लोगों ने शनिवार को टोल टैक्स वसूली रोकने को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

आमघाट बैरियर पर तैनात कर्मचारी द्वारा बाइक सवार युवक को पीटकर घायल करने के बाद की गई छिनैती के आरोपियाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की ग्रामीण मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने प्रशासन को पत्रक सौंपते हुए आरोपियाें के विरुद्ध कार्रवाई कर टोल टैक्स बंद करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान दुल्लहपुर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद मौर्या ने बताया कि उसका भाई सूर्यमणि मौर्या शुक्रवार को घर से सोनभद्र जाने के लिए निकाला था।

आमघाट बैरियर पर बैठे दिनेश दूबे ने रोक लिया। इसके बाद अपने साथियाें के साथ मिलकर उसकी पिटाई करते हुए 20 हजार रुपया व चेन छीन ले गए।

हमलावराें में एक होमगार्ड भी था। थानाध्यक्ष तारकेश्वर राय ने बताया कि घायल की तहरीर पर पुलिस ने दिनेश दूबे समेत चार नामजद तथा दो अज्ञात के खिलाफ विभिन्न मामले में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग सात को जाम   करने तथा अन्य आरोप में 60 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें