फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर बुक न करने पर लोगों ने की नारेबाजी

Sun, 28 Dec 2014 12:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दो महीने से गैस की बुकिंग नहीं होने पर शनिवार को उपभोक्ताओं ने नाराजगी जताते हुए एजेंसी के बाहर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया।

नाराज उपभोक्ताओं ने कहा कि दो महीने से उनका गैस बुक नहीं किया जा रहा है, जिससे उनको सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इससे महंगे दामाें में सिलेंडर खरीदने को मजबूर हैं।

शनिवार की सुबह दस बजे काफी संख्या में उपभोक्ता नगर के एक गैस एजेंसी पर गैस बुक कराने पहुंचे थे। उनका गैस बुक नहीं करने पर उपभोक्ता नाराज हो गए और नारेबाजी करने लगे। नगर निवासी रामविलास ने कहा कि पिछले दो महीने से उनके यहां गैस नहीं है।
विज्ञापन


शनिवार को बुकिंग कराने पहुंचा तो कर्मचारियाें ने बताया कि एक जनवरी से बिना रियायती दर के सिलेंडर दिया जाएगा। इसलिए उनका गैस अब एक जनवरी के बाद ही बुक होगा। वहीं शिव नंदन की माने को पिछले दो महीने से उसका गैस बुक नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


 कुछ उपभोक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक गैस एजेंसी के कर्मचारी होम डिलेवरी का गैस बुक कर लेते है लेकिन जब डिलेवरी की बात आती है तो उन्हें चौराहे या एजेंसी पर बुलाया जाता है।

आने के बाद उनसे निर्धारित रेट से पचास रुपये अधिक वाहन स्वामी वसूलते हैं। इसके बाद ही सिलेंडर देते हैं।

नाराज लोगाें ने विभागीय लोगाें के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सिलेंडर बुक कराने तथा सिलेंडर बुक कराने के बाद होम  डिलेवरी   कराने   की  मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें