फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण, बैठक कर जाना हाल

Thu, 26 Feb 2026 05:18 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बृहस्पतिवार को मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। इसके साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर के विकास कार्यों का हाल भी जाना। 
विज्ञापन
मिर्जापुर में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के मड़िहान देवरी कला स्थित निर्माणाधीन मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय का बृहस्पतिवार को कुलाधिपति व प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के साथ ही उन्होने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों का हाल जाना।

विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे के करीब मड़िहान देवरी कला स्थित निर्माणाधीन मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचीं। उन्होने पहुंचते ही जिले के आलाधिकारियों और विद्यालय की कुलपति शोभा गौड़ सहित संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर यूनिवर्सिटी के निर्माण कार्य, भवनों में ऑफिस कक्ष, क्लास रूम, बालक- बालिका आवासीय परिसर पर विशेष गहनता से चर्चा कर संबंधित को दिशा निर्देश दिया।

इसके बाद विश्व विद्यालय में बच्चों के नामांकन को बढ़ाने पर जोर देने को कहा। साथ ही साथ कार्यदाई संस्थान को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करने की हिदायत दी। वहीं बाउंड्री परिसर में तीन पौधों में पीपल, बरगद, पाकड़, वृक्षारोपण कर संदेश दिया कि इन पौधों को लगाने से तीन इष्ट देवों में भगवान विष्णु, महादेव के साथ सृष्टि रचयिता ब्रह्मा जी का इसमें वास होता है और हर व्यक्ति को पेड़ लगाने का संदेश दिया। जिससे वातावरण शुद्धता के साथ जल स्तर के गिरावट को रोक जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों के लगभग दर्जन भर बच्चों को चॉकलेट के साथ साथ स्कूल बैग देकर शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल की। 12 बजकर 20 मिनट पर अपने हेलीकॉप्टर से सोनभद्र जनपद के लिए रवाना हुई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस अधीक्षक के साथ जिले के आलाधिकारी डटे रहे। वहीं जनप्रतिनिधि भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते दिखाई पड़े। 

इसके पूर्व दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, विधायक रमाशंकर पटेल, रत्नाकर मिश्रा, कीर्ति कोल के साथ जगदीश सिंह पटेल, कमिश्नर राजेश प्रकाश सिंह, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, एडीएम नमामि गंगे विजेता, एसडीएम मड़िहान अनेग सिंह आदि ने उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें