फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार आरक्षण व्यवस्था को कमजोर कर रही : उदितराज

विज्ञापन
मनरेगा बचाओ सभा को संबोधित करते डा उदित राज
विज्ञापन
लालगंज। क्षेत्र के पतुलकी पंचायत परिसर में बुधवार को मनरेगा बचाओ संग्राम सभा में पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता उदित राज ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। कहा कि भाजपा सरकार आरक्षण व्यवस्था को कमजोर कर रही है।
विज्ञापन

मनरेगा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि नई नीतियों के चलते मजदूरों को गांव छोड़कर पलायन करना पड़ सकता है। बजट में कटौती से योजना का प्रभाव कम होगा। ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर इसका असर पड़ेगा। उन्होंने सोशल मीडिया प्रबंधन को समय की जरूरत बताते हुए कहा कि राजनीतिक दलों को डिजिटल मोर्चे पर सक्रिय रहना होगा। आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार आरक्षण व्यवस्था को कमजोर कर रही है। छात्रवृत्ति और छात्रावास जैसी व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। सामाजिक न्याय की भावना के विपरीत है। विदेश नीति के संदर्भ में उदित राज ने कहा कि वैश्विक स्तर पर आर्थिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। भारत को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पूर्व बयानों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने चीन-पाकिस्तान संबंधों को लेकर पहले ही चेताया था। प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय स्तर की प्रभावशाली नेता बताया। पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने ग्रामीण विकास के मॉडल को रोजगार परक बनाया था। सभा की अध्यक्षता करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष शिवकुमार पटेल ने कहा कि मनरेगा योजना को बचाने की जरूरत है। संचालन शशिभूषण दूबे ने किया। इस दौरान सुधाकर, शिवशंकर पांडेय, संजय दुबे, अश्वनी द्विवेदी, प्रमोद कुमार, प्रधान शांति देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें