विंध्याचल। थाना क्षेत्र के बड़े बगीचा गांव में मंगलवार रात में अकोढ़ी गांव निवासी प्रसाद विक्रेता नीरज दुबे (30) ने पत्नी से गेहूं पिसाने के विवाद के बाद फंदे से लटककर जान दे दी।
पत्नी ने खिड़की से फंदे पर लटका शव देखकर परिजनों को बुलाया। सूचना पर पहुंचे परिजन दरवाजा तोड़कर नीरज को बाहर निकाले तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष अविनाश राय ने बताया कि गेहूं पिसाने के लिए पत्नी से विवाद हुआ था। नीरज दुबे ने पांंच वर्ष पहले करिश्मा पांडेय से प्रेम विवाह किया था। दंपती को दो वर्ष का पुत्र राम है। नीरज की पुरानी वीआईपी रोड पर प्रसाद की दुकान है। तीन वर्ष पहले पहले बड़े बगीचा गांव में जमीन खरीदने के बाद मकान बनवाकर पत्नी करिश्मा पांडेय और पुत्र राम के साथ रह रहा था। पत्नी से विवाद के बाद वह कमरे में चले गया। थोड़ी देर बाद पत्नी कमरे की ओर गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने खिड़की से देखा तो नीरज का शव फंदे से लटक रहा था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
....................................................
तीन दिन में फंदे से लटककर जान देने का चौथा मामला
फंदे पर लटककर जान देने के मामले बढ़ गए हैं। मंगलवार को पड़री के अघवार गांव में विवाहिता अंगुरी देवी का फंदे से लटका शव मिला था। सोमवार की सुबह चील्ह के श्रीपट्टी गांव के रोहित विश्वकर्मा (27) और उसकी पत्नी सरस्वती (23) का फंदे से लटका शव मिला था। बुधवार को विंध्याचल क्षेत्र में नीरज दुबे का का फंदे से लटका शव मिला।