जमालपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने स्थानीय बाजार में आयोजित कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन 2 कार्यक्रम में प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि प्रदेश की सरकार झूठ का पुलिंदा है। कृषि कानून के विरोध में 120 किसानों ने अबतक शहादत दे दी, फिर भी सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सबके सहयोग से ऐसे दमनकारी सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा। क्षेत्र के भदावल में धान खरीद नहीं होने पर उन्होंने कहा कि आज धान की खरीद न होने पर किसान जहर खा रहे हैं। लेकिन अधिकारी मुकदमा चलाने की धमकी देकर उनका मुंह बंद करने में लगे हुए हैं। कहा धान खरीद में समर्थन मूल्य का लाभ किसानों के बजाय बिचौलिए उठा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार को घोटालों की सरकार बताया। कहा कि इस सरकार में 40 घोटाले हुए हैं। सरकार नौजवानों के साथ धोखेबाजी कर रहा है। 56 लाख के सापेक्ष अबतक मात्र 3 लाख युवाओं को ही प्रदेश में रोजगार दिया गया है। कार्यक्रम को पूर्व विधायक मड़िहान ललितेशपति त्रिपाठी, पूर्व विधायक भगौती प्रसाद चौधरी एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान दीप चंद जैन, कमलेश दूबे, प्रमोद पांडेय, शिवानी सिंह, रामवृक्ष सिंह, अशोक पाठक, कैलाशनाथ उपाध्याय, बृजेश द्विवेदी, प्रमोद पांडेय, नागेंद्र पाठक, कमलाशंकर पांडेय आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष दिग्विजय सिंह व संचालन राजेश मिश्र ज्योति ने किया।