फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंगबली वार्षिक श्रंगार पर भजन संध्या का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मकरीखोह, मुकेरी बाजार स्थित वीर बजरंगबली का वार्षिक श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर भजन संध्या का आयोजन हुआ। केबीपीजी कालेज के पूर्व प्राचार्य गोविंद लाल मिश्र ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान लोकगीत गायक अमित दुबे ने अपने भजनों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन गायक अजीत उपाध्याय के आपकी कृपा से सब काम हो रहा है पर लोग झूमने को विवश रहे। इस दौरान राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती व बजरंगबली की मनोहारी झांकी प्रस्तुत की गयी। कार्यक्रम आयोजक अभिषेक मिश्र ने कलाकारों को चुनरी भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान गौरव दुबे, मंचल मिश्र, आशीष मिश्र, प्रवीण दुबे, राजेश तिवारी, विजय त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें