फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को पूंजीपतियों के हाथो की कठपुतली बनाना चाहती है सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैलहट। शिव शंकरी धाम में भारतीय किसान सेना की साप्ताहिक पंचायत हुई। बुधवार को हुई पंचायत में भारतीय किसान सेना को गांव स्तर पर संगठन बनाकर किसानों को जागरूक करने पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष रामराज सिंह पटेल ने कहा कि मोदी सरकार काला कृषि कानून लाकर किसानों को अडानी, अंबानी और रामदेव के हवाले करना चाहती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा नए कानून से किसानों को आजादी नहीं मिली है। आजादी कारपोरेट जगत को मिली है। वह कहीं से किसी भी किसान से सीधा माल खरीद सकेगा। क्योंकि नए कानून में जमाखोरी कानून खत्म किया जा रहा है। अब तो कोई भी व्यापारी केवल मंडी से रिलैक्स देकर किसानों की उपज खरीद सकता था। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा नये कानून से सबसे ज्यादा फायदा रिलायंस रिटेल को होगा। किसान पंचायत में अशोक दीक्षित, धर्मराज सिंह, जगदीश राम, मुन्ना चौबे, अवधेश सिंह, सत्येंद्र सिंह, अशोक सिंह, अशोक पाल, राजमणि मौर्य, रामजी यादव, दूधनाथ, राजकुमार, तेजबली सिंह, कैलाश, अमन, चंदन, सुरेंद्र आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें