फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशासन दिवस के रूप में मना अटल का जन्मदिन

Fri, 26 Dec 2014 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से मुख्य अतिथि राजेश सिंह ने शुक्लहा स्थित दलित बस्ती में साफ-सफाई कर पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म दिन मनाया। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दीर्घायु होने की कामना की। भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ कोन मंडल की ओर से भी अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।

भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से जिला संयोजक बचाऊलाल के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन परिसर की सफाई कर पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस मनाया गया। व्यापार प्रकोष्ठ के प्रभारी शैलेंद्र अग्रहरी ने कहा कि अटल       बिहारी वाजपेयी ने देश के प्रत्येक नागरिकों के लिए एक मिशन तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 नरानपुर संवाददाता के अनुसार भारतीय जनता पार्टी नरायनपुर मंडल के पदाधिकारियों ने शिव मंदिर व धर्मशाला की सफाई कर पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया।  मझवां तथा कछवां संवाददाता के अनुसार - कछवां स्थित उत्तर की गली स्थित हनुमान मंदिर परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसके साथ ही साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी व पं. मदन मोहन मालवीय को भरत रत्न का सम्मान मिलने पर हर्ष प्रकट     किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें