फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरथ गए एक फल संत मिले चार, सदगुरु मिले अनंत फल : तुलसी दास महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। औरा स्थित परमहंस आश्रम में रविवार को संगीतमय भजन के बाद स्वामी अड़गड़ानंद के शिष्य तुलसी दास महाराज ने कहा कि तीरथ करने से एक फल की प्राप्ति होती है, संत पुरुष के मिलने पर चार यदि सदगुरु मिले तो व्यक्ति को अनंत फल का लाभ प्राप्त होता है।
विज्ञापन

उन्होंने भक्तों को यथार्थ गीता का पाठ तथा गुरू के स्वरूप का ध्यान और ढाई अक्षर नाम के जाप करने को कहा। तुलसी दास महराज ने कहा कि साधना के लिए ध्याता, ध्यान, ध्येय की तीन विधि होती है। इससे भगवान की प्राप्ति भक्तों को होती है। विश्वामित्र, राम, लक्ष्मण को लेकर मिथिला पहुंच गए। धनुष यज्ञ में जिस फूल बगिया में गए वहां प्राणों से ज्यादा प्रेम करने वाली भक्त सीता को दर्शन देना था। कहा सच्चे मन से भगवान को स्मरण करने वाले को स्वयं भगवान चल कर दर्शन देते हैं। इस अवसर पर शिव बाबू सेठ, रमाकांत पांडेय, प्रमोद अग्रहरी सहित सैकड़ो श्रोता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें