मिर्जापुर। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में सबसे ज्यादा छात्राओं ने जिले की टॉप टेन की सूची में जगह बनाई है। टाॅप टेन में 20 विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें से 15 छात्राएं शामिल हैं। इसी प्रकार हाईस्कूल में जिले की टाॅप टेन सूची में शामिल 25 मेधावियों में 12 छात्राएं तथा 13 छात्र शामिल हैं।
इंटरमीडिएट में दूसरे स्थान पर पीडीएनडी इंटर कॉलेज के कुशाग्र मौर्य, स्व. कांशीराम राजकीय बालिका इंटर काॅलेज की रिंकी मौर्या, पारसनाथ सिंह शांति देवी इंटर काॅलेज की सिमरन यादव तथा केवलापत्ती बैजनाथ माध्यमिक विद्यालय की रिया सिंह समेत चार मेधावी शामिल हैं। इन सबने 500 में से 480 अंक हासिल किया है। इसी प्रकार 478 अंक प्राप्त कर ज्वाला प्रसाद इंटर काॅलेज की अनामिका तीसरे स्थान पर रहीं। चौथे स्थान पर अंजली और प्रियांशु पांडेय रहे। पांचवें स्थान पर साक्षी सिंह, छठें स्थान पर आकांक्षा सिंह और सुहानी यादव रहीं। सातवें स्थान पर आरुषि और प्रतिभा गुप्ता रहीं। आठवें स्थान पर उज्ज्वल गुप्ता और चांदनी सोनकर रहे। नौवें स्थान पर शिवानी और काजल सिंह रहीं। इसी प्रकार 10वें स्थान पर सुजीत कुमार, अर्चना तथा आयुष मौर्या रहे। इन लोगों ने 500 में से 467 अंक प्राप्त किए।