मिर्जापुर। हाईस्कूल में जिले के टॉप टेन की सूची में 25 विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें 13 छात्र तथा 12 छात्राएं शामिल हैं। जिले में पहले स्थान पर महाशक्ति इंटर काॅलेज ब्रह्माश्रम के नागेश दुबे 600 में से 580 अंक प्राप्त कर पहले स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर ज्वाला प्रसाद इंटर काॅलेज के कृश सिंह रहे। उनको 600 में से 577 अंक प्राप्त हुए। तीसरे स्थान पर जेएचवीएम इंटर काॅलेज के पीयूष कनौजिया तथा अंकित यादव रहे। इनको 600 में से 576 अंक प्राप्त हुए।
चौथे स्थान पर कोटवां के पं. महादेव इंटर काॅलेज की संध्या सरोई रहीं। उनको 600 में से 574 अंक प्राप्त हुए। पांचवें स्थान पर लक्ष्मी रतन मौर्या, अविनाश प्रजापति, शिवांशी तथा गरिमा रहीं। इनको 600 में से 572 अंक प्राप्त हुए। छठें स्थान पर लक्ष्मी सिंह रहीं। उनको 600 में से 571 अंक प्राप्त हुए। सातवें स्थान पर करिश्मा, साक्षी चौधरी, अमन कुमार गौतम रहे। इनको 600 में से 570 अंक मिले। आठवें स्थान पर आशना बशर, मो.सलमान खान, राधा मौर्या, अवनीश कुमार, कोमल जायसवाल तथा श्रेया सिंह रहीं। इनको 600 में से 569 अंक मिले। नौवें स्थान पर रिया यादव तथा गरिमा पटेल रहीं। उनको 600 में से 568 अंक मिले। दसवें स्थान पर लाल साहब पाल, रवि कुमार, सूरज पाल तथा हैपी सिंह रहे। इनको 600 में से 567 अंक प्राप्त हुए।