फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल पाकर चहकी नक्सल क्षेत्र की छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नक्सल प्रभावित अहरौरा के कई गांवों की छात्राओं की पढ़ाई अब नहीं रुकेेगी। अभिनेता सोनू सूद की ओर से भेजी गई साइकिलों की सौगात होप वेलफेयर ट्रस्ट के माध्यम से रविवार को इन छात्राओं तक पहुंचा दी गई। साइकिल पाते ही नक्सल क्षेत्र की छात्राओं की खुशी का ठिकाना नहीं था। साइकिल मिलने से छात्राएं चहक उठी और सोनू सूद को आभार जताया।वहीं अन्य जरूरतमंदों में भी उम्मीद की किरण जगी है। क्रमवार सभी की जरूरत पूरा करने का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन

अहरौरा थाना क्षेत्र के सारादह की रहने वाली माया ने कक्षा पांच पास करने के बाद पढ़ाई इसलिए छोड़ दी क्योंकि आगे की पढ़ाई के लिए स्कूल जाने के लिए गांव से 15 किलोमीटर दूर जाना पड़ता। जंगल के बीच रास्ता और पैदल जाने की समस्या के चलते परिजनों ने उसकी पढ़ाई छुड़वा दी। इसी तरह क्षेत्र के बरही, सारादह, छातो में कई छात्राओं की पढ़ाई साइकिल के अभाव में छूट जाती थी। होपवेलफेयर टीम के साथी संतोष ने अभिनेता सोनू सूद को ट्वीट कर समस्या से अवगत कराया। उसमें 35 बालिकाओं के लिए साइकिल देने का अनुरोध किया गया था, जिस पर जवाब आया कि गांव की हत्र्र लड़की के पास साइकिल होगी और हर लड़की पढ़ेगी। सोनू के कार्यालय से जानकारी दी गई, उस हिसाब से वाराणसी के किसी वेंडर को साइकिल तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई। सोनू सूद ने छात्राओं को 25 साइकिल भेजी। 10 साइकिल की व्यवस्था होप वेलफेयर ट्रस्ट के माध्यम से भी की गई। रविवार को होप वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा अहरौरा थाने के नक्सल प्रभावित गांव सारादह, बरही और गोबर्दहा गांव की 25 लड़कियों को सोनू सूद और नीति गोयल के सहयोग से साइकिल का वितरण किया गया। साइकिल पाने वाली लड़कियां साधना,खुशबू,अंजली, इत्यादि शामिल थी। ट्रस्ट सचिव दिव्यांशु उपाध्याय ने बताया कि सभी छात्राओं की जरूरत को पूरा करने का प्रयास हम सभी मिलकर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें