फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खेलकूद में अदलहाट क्षेत्र की बालिकाओं ने लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयों के मंडलीय एथलेटिक्स में अदलहाट क्षेत्र की कई बालिकाओं ने परचम लहराया है। स्टेट प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। सीनियर बालिका वर्ग में देवकली इंटर काॅलेज जमालपुर की गुड़िया ने ऊंची कूद एवं हैमर थ्रो में प्रथम और गोला प्रक्षेप में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

इसी तरह त्रिकूद में रोशनी ने प्रथम, 1500 एवं 3000 मीटर दौड़ में आशिया ने द्वितीय और ऊंची कूद में देवकली इंटर काॅलेज की अंशिका यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। सब जूनियर बालिका वर्ग के 600 मीटर दौड़ में बिंदा मुराहू सिंह इंटर काॅलेज मनउर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
जूनियर बालिका वर्ग में मुराहू सिंह इंटर काॅलेज मनउर की साक्षी यादव ने 800 एवं 1500 मीटर दौड़ में प्रथम, 800 मीटर दौड़ में सपना मनउर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद एवं त्रिकूद में देवकली इंटर काॅलेज की आस्था मौर्या ने प्रथम एवं जमालपुर की ही रूचि ने त्रिकूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

डिस्कस थ्रो में कोलना की कनिका कुमारी ने प्रथम एवं आदर्श इंटर काॅलेज अदलहाट की अनीता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। आयोजकों के अनुसार, मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 27 अक्तूबर कै बीच इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर काॅलेज भदोही में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें