अंतत: पुलिस ने देर शाम महिला के मायके पक्ष को थाने बुला लिया। उप निरीक्षक मोती यादव ने बताया कि शादी के बाद महिला पति के साथ रह रही थी, पर बीते दिनों अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। गुरुवार को थाने पहुंचकर प्रेमी के साथ ही विवाह कराने का प्रार्थना पत्र दिया। महिला के मायके पक्ष के परिजनों को बुलाकर महिला को भेज दिया गया है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।