फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की फोटो हुई वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिगना थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की की एक फोटो वायरल से सनसनी मची है। हालांकि जिस युवक ने लड़की के परिजनों को इसकी जानकारी दी, घरवालों ने उसी के मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर फोटो वायरल करने वाले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

इलाके के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी का एक फोटो क्षेत्र के एक युवक के साथ वायरल कर दिया गया था। क्षेत्र के ह्रवाट्सऐप ग्रुपों में किसी फोटो को देखकर किशोरी की पहचान की। किशोरी की पहचान होने के बाद एक युवक ने उसके परिवार के लोगों को जानकारी दी। इस पर परिवार के लोगों ने उसी युवक के खिलाफ फोटो वायरल करने के मामले में तहरीर दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष प्रणय प्रसुन श्रीवास्तव ने बताया कि पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जांच में पता चला कि युवक ने परिवार को जानकारी दी है। उसने फोटो को वायरल नहीं किया है। मुख्य आरोपी को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें