फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: युवती लापता, पिता ने लगाया अपहरण का आरोप, पुलिस बता रही दूसरी वजह

Fri, 11 Dec 2020 12:39 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले की चुनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी बाइस वर्षीय युवती बुधवार की दोपहर से लापता है। उसकी साइकिल और बैंक का पासबुक पेट्रोल पंप के पास मिला। लावारिस हालत में साइकिल पड़े होने की सूचना पर पिता ने पुलिस चौकी में पुत्री के अपहरण की तहरीर दी। पुलिस युवती की खोजबीन में जुट गई। सर्विलांस के जरिये पता चला कि वह वाराणसी में है और पिता द्वारा शादी कहीं और तय किए जाने के चलते वह घर छोड़कर वाराणसी चली गई। उसे वापस लाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवती बुधवार की दोपहर घर से निकली। दोपहर में उसकी साइकिल क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप के पास मिली। पास में उसका बैैंक पासबुक भी मिला। जिससे युवती के बारे में जानकारी हुई। लोगों ने इसकी सूचना उसके पिता को दी। पिता ने अदलपुरा चौकी में पुत्री के अपहरण किए जाने की सूचना दी। अपहरण की सूचना पर पुलिस सक्रिय होकर छानबीन में जुट गई।

चौकी प्रभारी अदलपुरा आरएस शर्मा ने बताया कि सर्विलांस के माध्यम से लोकेशन लेने पर पता चला कि युवती वाराणसी में कहीं है। युवती से फोन पर बात की गई। युवती ने बताया कि पिता उसकी शादी कहीं और करना चाहते थे, जिसके चलते घर से बिना बताए चली गई।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

वहीं पिता का कहना है कि उसने अपने पुत्री की शादी कहीं तय नहीं की है। उसका अपहरण किया गया है, उसने फोन कर बताया है। थानाध्यक्ष चुनार  मनोज कुमार सिंह ने बताया कि युवती के लापता होने के बाद पिता ने जिस युवक पर आरोप लगाया।

जांच में पता चला वह हैदराबाद में है। युवती वाराणसी में है। उसने अपने ममेरे भाई को बताया है कि पिता दूसरे से शादी कराना चाहते थे, इसलिए वह वाराणसी चली आई है। उसका लोकेशन वाराणसी के लंका में मिला है। उसे वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें