फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम को बकहर नदी में बालिका डूबी, सुबह मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के बकहर नदी के पास शुक्रवार की शाम को खेलते समय नदी में गिरकर बालिका डूब गई। शनिवार की सुबह भागलपुर नाले के पास बालिका का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र अंतर्गत चौखड़ा (भागलपुर) गांव निवासी चन्द्रपाल की पांच वर्षीय पुत्री शालू शुक्रवार अपने मित्रों के साथ गांव से 100 मीटर की दूरी पर बहने वाली बकहर नदी के तट पर खेल रही थी। खेलते समय अचानक सुप्रिया पटेल का पैर फिसल गया, इससे वह नदी में गिर गई। नदी में बाढ़ से पानी का बहाव तेज होने से सुप्रिया बह गई। शुक्रवार की रात गोताखोरों को बुलाकर नदी में उतारा गया। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सूचना मिलते ही मड़िहान थानाध्यक्ष राजीव सिंह, चौकी प्रभारी योगेंद्र नाथ यादव मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गए। घंटों खोजबीन के बाद बालिका नहीं मिली। शनिवार की सुबह ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद खोजबीन करने पर बालिका का शव भागलपुर लाले के पास पेड़ में फसा मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें