फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गंगा में स्नान के दौरान डूबने से बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। शिवपुर स्थित राम गया घाट पर बृहस्पतिवार को सुबह सहेलियों के साथ गंगा में स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से दो बालिकाएं डूबने लगीं। उन्हें डूबते देख वहां मौजूद मल्लाहाें ने एक बालिका को तो बचा लिया, परंतु दूसरी डूब गई। गंगा में डूबने की सूचना गांव में पहुंची तो काफी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे पहुंच गए। सूचना पर पहुंची विंध्याचल पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों एवं एसडीआरएफ की मदद से करीब दो घंटे बाद बालिका के शव रो गंगा से बाहर निकाला।
विज्ञापन

क्षेत्र के शिवपुर निषाद बस्ती निवासी पायल निषाद (10) पुत्री शंकर निषाद अपनी सहेलियों के साथ शिवपुर स्थित राम गया घाट पर गंगा नदी में स्नान करने गई थी। स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने पायल और राधिका डूबने लगीं। उन्हें डूबते देख घाट पर मौजूद मल्लाहों ने राधिका (8) पुत्री सुरेश निषाद को तो बचा लिया, लेकिन पायल निषाद गहरे पानी में जाने से डूब गई। स्थानीय लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से दो घंटे बाद गंगा में डूबी बालिका का शव नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पायल निषाद माता-पिता की इकलौती पुत्री थी। चार भाई बहनों में वह दूसरे नंबर पर थी। सबसे बड़े भाई प्रहलाद निषाद (12) के अलावा अनुज निषाद (8), रामेश्वर निषाद (6) थे। पायल सिद्धपीठ विद्या मंदिर शिवपुर बेदउर में कक्षा चार की छात्रा थी। थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि सहेलियों के साथ गंगा में स्नान करने गई बालिका डूब गई थी। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें