फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यों को समय पर पूरा कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नवागत जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने रविवार को बाणसागर गेस्ट हाउस में अधिकारियों से विकास कार्यक्रमों एवं संबंधित अधिकारी के विभाग की योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। बैठक के दौरान पेयजल परियोजनाओं के 70 स्थानों के लिए भूमि उपलब्ध न होने पर उन्होंने मातहतों को जहां विवादित मामले हों उनका समाधान कर कार्य शुरू कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह से डीएम ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं में पंचायत भवनों को पूर्ण कराना है, अत: वे स्वयं रुचि लेकर निर्माणाधीन पंचायत भवनों को शीघ्र पूर्ण कराएं। पेयजल परियोजनाओं के बारे में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बताया कि पेयजल परियोजनाओं में 70 ऐसे स्थान हैं जिन पर अभी भूमि की उपलब्धता नहीं हो सकी है। उनसे डीएम ने कहा कि जहां पर भूमि उपलब्ध हो वहां तत्काल उपलब्ध कराया जाए और यदि कहीं विवादित हो उसका समाधान कराकर कार्य शुरू करायें। उन्होंने शासन द्वारा चलाये जा रहे वरासत अभियान के संबंध में कहा कि ग्रामवार सूची बनाकर खुली बैठक में वरासत व खतौनियों को पढा जाए। आईजीआरएस के बारे में जानकारी करने पर कहा कि डिफाल्टर प्रकरण किसी विभाग में न हो अन्यथा संबंधित अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार मुख्यमंत्री/उपमुख्यमंत्री या अन्य मंत्रीगण व विभिन्न माध्यमों से पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने को कहा ताकि शिकायत कर्ता संतुष्ट हो सकें।
गोल्डन कार्ड व अन्य योजनाओं की ली जानकारी
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने आयुष्मान भारत के तहत बनाए जा रहे गोल्डन कार्ड की प्रगति की जानकारी ली। कहा कि गांव में शिविर लगाकर कार्ड बनवाया जाए। सरकारी राशन की रिक्त दुकानों को प्राथमिकता के आधार पर गांवों में खुली बैठक कर आवंटन करने को कहा। जननी सुरक्षा योजना, हेल्थ एवं वेलनेस सेन्टर, 50 लाख से अधिक निर्माण कार्यो में प्रगति, सोलर वाटर पंप, फसल बीमा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, चिकित्सकों एवं दवाइयों की उपलब्धता, आपरेशन कायाकल्प, अमृत योजना, ओडीएफ, एनआरएलएम, मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, आधार कार्ड से खाद्यान का उठान, मत्स्य पालन उद्यान, पेंशन के साथ ही कर एवं करेत्तर के प्रगति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें