हलिया। ब्लाक सभागार में सोमवार को आयोजित बैठक में बीडीओ ने सचिवों को पीएम आवासों के सत्यापन में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए गांव में सफाई, आवासों और शौचालयों के निर्माण कार्य की समीक्षा की।
खंड विकास अधिकारी विजय शंकर त्रिपाठी ने सचिवों को निर्देश दिया कि विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प कराया जाए। चकमार्ग निर्माण व प्रवासी मजदूरों को मनरेगा के तहत गांव में काम देने का निर्देश दिया। किसान रजिस्ट्री पंजिकरण में तेजी लाने को कहा। बैठक के दौरान अस्थायी गौ आश्रय स्थल पर भूसा, हरा चारा, साफ-सफाई रखा जाए। सचिवों को अभिलेख पूर्ण रूप से तैयार रखने की सलाह दिया। अभिलेख अधूरा मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई कि जाएगी। गांव में साफ सफाई पेयजल, कूड़ा कचरा संग्रहण इत्यादि को दुरूस्त कराने को कहा। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद यादव, एडीओ पंचायत रूपेश श्रीवास्तव, जेई एमआई विजय कुमार, सचिव चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, दिनेश सिंह, राजेन्द्र प्रसाद बिंद सहित समस्त सचिव मौजूद रहे।