फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर स्टेशन के कायाकल्प का काम सितंबर तक कराएं पूरा : महाप्रबंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक उपेंद्र चंद्र जोशी ने शनिवार को प्रयागराज-पं. दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड का निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत भारत योजना के तहत मिर्जापुर, विंध्याचल तथा चुनार रेलवे स्टेशन के कायाकल्प के काम में हुई प्रगति का भी निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सितंबर माह तक मिर्जापुर स्टेशन के कायाकल्प का काम पूरा कराने का निर्देश दिया। विंडो ट्रेलिंग के दौरान रेललाइन और उसके आसपास सिग्नल, ओएचई, प्लेटफॉर्म आदि का निरीक्षण किया। मार्ग में पड़ने वाले स्टेशनों पर सफाई और विशेष रूप से पॉइंट तथा क्रॉसिंग पर ओएचई तथा समपार फाटकों की स्थिति आदि का जायजा लिया।
विज्ञापन

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योेजना के तहत चल रहे कायाकल्प के काम का निरीक्षण कर जायजा लिया। स्टेशन के बाहर बन रहे पोर्च और उद्यान आदि के बारे में जानकारी ली। प्लेटफाॅर्म पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों तथा ठेकेदार को सितंबर माह तक काम पूरा कराने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रयागराज से पं.दीनदयाल उपाध्याय नगर तक बन रहे डाउन लाइन के बारे में जानकारी ली। यात्री सुविधाओं का जायजा लेने के दौरान टिकट वितरण काउंटर का भी निरीक्षण किया।
महाप्रबंधक ने विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर अमृत भारत योजना के चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान प्लेटफाॅर्म नंबर एक से होते हुए सर्कुलेटिंग एरिया के पूर्वी से पश्चिम छोर तक नए भवन के निर्माण, यात्री शेड, मंदिर जाने के मार्ग आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था को मानक के अनुरूप निर्धारित समय में काम पूरा कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को मिर्जापुर, विंध्याचल तथा चुनार स्टेशन पर चल रहे कार्यों को जल्दी पूरा कराने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि नवरात्र के दौरान दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जो भी व्यवस्था जरूरी होगी, वे कराई जाएंगी। नवरात्र के दौरान किसी भी श्रद्धालु को दिक्कत न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। महाप्रबंधक ने अमृत भारत योजना के तहत चुनार जंक्शन पर चल रहे निर्माण कार्यों तथा सुरक्षा व संरक्षा संबंधी कार्यों का भी जायजा लिया। रेल मंडल प्रबंधक हिमांशु बड़ोनी के साथ महाप्रबंधक ने स्टेशन के बाहर चल रहे नए भवन के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। महाप्रबंधक द्वारा पूछे जाने पर अधिकारियों ने बताया कि फरवरी 2025 तक पहले चरण का काम पूरा करने का लक्ष्य है। इस पर महाप्रबंधक ने काम में तेजी लाने के निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने फुट ओवरब्रिज के बारे में पूछताछ की। रेल मंडल प्रबंधक ने बताया कि नया फुट ओवरब्रिज क्रियाशील है। पुराने फुट ओवरब्रिज को नया स्टेशन बनकर तैयार होने के बाद ध्वस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें