फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: उर्मिला श्रीवास्तव बनीं संस्कार भारती की जिलाध्यक्ष, संदीप महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। संस्कार भारती की जिला इकाई की सालाना बैठक शनिवार को गोसाईं टोला स्थित एक लाज में हुई। इस दौरान संस्कार भारती के साल भर के कार्यक्रमों की समीक्षा हुई। बैठक में प्रांत प्रभारी डॉ. सरिता त्रिपाठी ने कार्यकारिणी के लिए तीन नामों की घोषणा की। कजरी गायिका पद्म श्री उर्मिला श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा संदीप श्रीवास्तव को महामंत्री और शिव कुमार मिश्रा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इससे पहले बैठक में अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। महामंत्री शिवराम शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। कृष्ण मोहन गोस्वामी ने संस्कार भारती के उद्देश्य की जानकारी दी। काशी प्रांत के अध्यक्ष डॉ. गणेश प्रसाद अवस्थी ने संस्था की भूमिका तथा भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं पोषण में उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। जिला संघ चालक शरद उपाध्याय ने संस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महामंत्री शिवराम शर्मा ने साल भर के कार्यक्रमों के विवरण प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष रमेश गुप्ता ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। जिलाध्यक्ष कृष्ण मोहन गोस्वामी ने पिछले साल किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए संदीप जैन, डॉ. संदीप श्रीवास्तव, शिव मुंदड़ा, अरविंद अवस्थी, सोमेश्वरपति त्रिपाठी, अंजनी पांडेय, राकेश वर्मा, शिवलाल गुप्ता, मनमोहन कृष्ण गर्ग आदि के प्रति आभार व्यक्त किया। वंदेमातरम गीत के साथ बैठक का समापन हुआ। बैठक में प्रकाश चंद्र सराफ, प्रमोद चंद्र अग्रवाल, राजकुमार पाहवा, संतोष तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें