फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ज्यादा से ज्यादा किसानों का कराएं फसल बीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पिपराडाड़ स्थित कृषि भवन सभागार में सोमवार को बैठक हुई। एसबीआई जनरल इंश्योरेंस की तरफ से कॉमन सर्विस सेंटर कार्मिकों की हुई बैठक में बीमा कंपनी प्रतिनिधि प्रवेश सिंह ने फसल बीमा की जानकारी दी। उप कृषि निदेशक विकेश कुमार सिंह पटेल ने कार्मिकों को प्रधानमंत्री फसल बीमा के बारे में प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक किसानों का फसल बीमा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक ने कहा प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण किसानों को काफी क्षति का सामना करना पड़ता है। ऐसे में फसल बीमा कराने वाले किसानों की फसल की क्षतिपूर्ति कंपनी करेगी। उप कृषि निदेशक ने कहा कि केसीसी धारक के अलावा गैर केसीसी धारक भी फसल बीमा अवश्य कराएं। उन्होंने बताया कि खरीफ सीजन 2025-26 के लिए समस्त ऋणी एवं गैर ऋणी कृषकों के बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। उप कृषि निदेशक ने बताया कि खरीफ की समस्त फसलों के लिए दो प्रतिशत तथा औद्यानिक फसलों के लिए पांच प्रतिशत प्रीमियम निर्धारित है। खरीफ सीजन 2025-26 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत धान, मक्का, बाजरा, ज्वार, तिल व मूंगफली को अधिसूचित किया गया है।
बैठक के बाद पीएम फसल बीमा के प्रचार प्रसार के लिए संयुक्त कृषि निदेशक, विंध्याचल मंडल डॉ. अशोक उपाध्याय ने सीएससी कार्मिकों की मोटर साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर दिखाकर रवाना किया। बैठक में जिला प्रबंधक सीएसएसी रामेंद्र शुक्ला, प्रवेश सिंह, साक्षी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें