विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस लें
अपना दल एस की बैठक में हुई जिला पंचायत चुनाव और पार्टी कमेटी की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। पथरहिया रोड स्थित विकास भवन के सामने स्थित अपना दल एस के जिला कार्यालय पर शनिवार को पार्टी की जिला संगठन की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे विधानसभा चुनाव 2022 के लिए तैयारियां शुरू कर दें।
बैठक शुरू करने से पहले महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मेघनाथ सिंह पटेल ने पंचायत चुनाव की समीक्षा, सदस्यता अभियान, 100% वैक्सीनेशन के लिए प्रोत्साहन करना, अन्य मामले,सभी बूथ, जोन की समीक्षा विधानसभावार किया। जिलाध्यक्ष रामलौटन बिंद ने पार्टी की नीतियों पर चर्चा एवं जिला पंचायत चुनाव की समीक्षा पर चर्चा की। सभी कार्यकर्ताओं से कहा गया कि अपने-अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा जनसंपर्क कर घर-घर जाकर पार्टी की विशेषता को बताएं एवं सभी लोगों का ध्यान पार्टी के नीतियों की ओर आकर्षित करते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करें। विधानसभा चुनाव में भी सफल होंगे। इसमें जीत के लिए सभी कमर कस लें। पार्टी को बुलंद ऊंचाइयों तक पहुंचाना एवं पार्टी को मजबूती प्रदान करना ही प्राथमिकता है। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिन्द ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सिंह पटेल तथा सहकारिता मंच के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह पटेल उपस्थित रहे एवं संचालन युवा नेता रामवृक्ष बिंद ने किया। बैठक में पार्टी के मुख्य एजेंडा में बैठक के दौरान शिक्षक मंच प्रदेश सचिव घनश्याम पटेल, किसान मंच प्रदेश महासचिव रामसमुझ पटेल, प्रदेश सचिव छात्र मंच दिलीप पटेल, अनुसूचित जन जाति मंच प्रदेश सचिव श्रीप्रकाश खरवार, प्रदेश महासचिव चिकित्सा मंच डॉक्टर राजेंद्र कुमार पटेल, प्रदेश महासचिव शिक्षक मंच लाल बहादुर सिंह,अनुसूचित जन जाति मंच जिला अध्यक्ष ज्ञान चंद कनौजिया, युवा मंच जिला अध्यक्ष उदय पटेलआदि लोग उपस्थित रहे।