पटेहरा। मड़िहान तहसील क्षेत्र के पटेहरा कला स्थित पंजाब एण्ड सिंध बैंक में पैसा निकालने गए उपभोक्ता का शुक्रवार को 25 हजार रुपया हो गया। जानकारी होते ही बैंक में हड़कंप मच गया। मड़िहान थाना क्षेत्र के उजियार गांव निवासी सरिता पत्नी मुन्ना ने बताया कि हमारे पति की ओर से 25 हजार रुपये का चेक भरकर दिया था।
कुछ देर बाद कैशियर ने बताया कि आप का पैसा दे दिया गया है। यह सुनते ही मुन्ना के होश उड़ गए। पैसा न मिलने की बात पर बैंक कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। पूछताछ के दौरान मुन्ना ने बताया कि हमसे पहले शोभी की आंगनबाड़ी रामवंती ने पैसा लिया है। फिर क्या था बैंक के सभी कर्मचारी बैंक पर ताला लगाकर शोभी पहुंचकर आंगनवाड़ी सुपरवाइजर से उसका मोबाइल नंबर लिया गया।
बैंक कर्मचारियों ने उसे फोन कर पैस वापस मांगे। राजवंती के इनकार करने पर सीसी टीवी फुटेज खंगाला गया। इस मामले में सहायक प्रबंधक पवन से पूछे जाने पर उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। बस इतना कहा कि पैसा मिल गया है।