मिर्जापुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अब गति पकड़ रहा है। शुक्रवार को 11 हजार छह सौ 77 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। अब तक 71 हजार पांच उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है। द्वितीय चरण का मूल्यांकन मंगलवार से शुरू किया गया था। अब तक चार सौ 76 परीक्षक मूल्यांकन में शामिल हो चुके हैं लेकिन अभी भी उनकी संख्या काफी कम है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि अगले दो दिनों में उनकी संख्या बढ़ने की संभावना है।