मिर्जापुर। शहर कोतवाली पुलिस ने गुुरुवार की सुबह गैंगस्टर के आरोपी और 10 हजार के इनामिया को सबरी चौराहा लोहंदी मार्ग से गिरफ्तार किया। शहर कोतवाली में एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने पत्रकार वार्ता कर इसका खुलासा किया।
कटरा कोतवाली क्षेत्र के लोहंदी रोड चोरवाबारी निवासी जय प्रकाश मौर्या उर्फ छोटू ने अप्रैल में विंध्याचल थाना क्षेत्र में बहन के ससुर की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दो माह पूर्व जेल से छूटने के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। शहर कोतवाल रविंद्र कुुमार यादव मामले की विवेचना कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की सुबह कटरा कोतवाली क्षेत्र के सबरी चौराहा के पास से जय प्रकाश मौर्या को गिरफ्तार कर लिया। एससी सिटी संजय कुमार ने बताया कि हत्यारोपी पर गैंगस्टर की कार्रवाई करने के साथ 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था।