फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बढ़ना शुरू हुआ गंगा का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। इस बार गंगा के जलस्तर में कभी घटाव तो कभी बढ़ाव हो रहा है। रविवार तक घटने वाली गंगा सोमवा से फिर से बढ़ाव पर हो गई। इस समय एक सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से जलस्तर में बढ़ाव हो रहा है। हालांकि यह वृद्धि बहुत मामूली है लेकिन प्रशासन सतर्क है।
विज्ञापन

रविवार तक गंगा एक घंटा में एक सेमी की रफ्तार से घट रही थीं। रविवार की सुबह गंगा का जलस्तर 68. 870 मीटर रिकार्ड किया गया था। उसके पहले भी दो- तीन बार ऐसा हो चुका कि कभी घट रही हैं तो कभी बढ़ रही हैं। सोमवार को शाम को गंगा का जलस्तर 69. 000 मीटर रिकार्ड किया गया। बताया गया कि इस समय गंगा में एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से वृद्धि हो रही है। जिले में बाढ़ का अभी कोई खतरा नहीं है। जिले के उन ग्रामीण क्षेत्रों में भी अभी पानी नहीं पहुंचा है जो गंगा तट के किनारे हैं और जहां पर सबसे पहले पानी पहुंचता है। इसके बाद भी जिला प्रशासन ने सभी 37 बाढ़ चौकियों को अलर्ट मोड पर रखा है। साथ ही नायब तहसीलदार को भी सतर्क रहने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें