सोमवार को शिवद्वार में बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए कांवरिया शुक्रवार को बरियाघाट से कांवर में गंगा जल भरकर रवाना हुए।
कांवरियों के जत्थे ने गंगा स्नान कर कांवर में गंगा जल भरकर शिवालयों में शिव पूजन किया। इसके बाद कांवरियों की टोली कंधे पर कांवर रखकर हर-हर महादेव व बोलबम का जयकारा लगाते शिवद्वार को प्रस्थान की।
मार्ग पटरियों पर लगी दुकानों से कांवरियों ने पूजन सामग्री भी खरीदे।
गंगा घाट पर सुबह से ही कांवरियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो सांयकाल तक अनवरत चलता रहा। बरियाघाट पर कांवर में गंगा जल भरने के लिए कांवरियों का तांता लगा रहा।
बोलबम का जयघोष करते हुए कांवरिया सावन माह के तीसरे सोमवार को शिवद्वार में जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुए।