फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गंगा ने पार किया खतरे का निशान, पानी से घिरे 100 गांव

विज्ञापन
बगही में गंगा में डूब रहे व्य​क्ति को बचाते हुए एसडीआरएफ के जवान  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। जनपद में रविवार को गंगा ने खतरे का निशान पार कर लिया है। शाम चार बजे तक जलस्तर 78.060 मीटर तक पहुंच गया है। खतरेे के निशान से गंगा 33.60 सेंटीमीटर ऊपर बह रहीं हैं। जनपद में खतरे का निशान 77.724 मीटर है। दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पानी बढ़ रहा है। बाढ़ से आठ ब्लॉकों के 100 से अधिक गांव चारों तरफ पानी से घिर गए हैं।
विज्ञापन

संपर्क मार्गों पर चार फीट तक पानी आ गया है। सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। बाढ़ से पशुओं के चारे की समस्या खड़ी हो गई है। वहीं, मूंगफली, मक्का, परवल की खेती पानी में डूबकर नष्ट हो गई है।
कोन ब्लॉक में हरसिंहपुर, मल्लेपुर, तिल्ठी गांव के कई घरों में पानी घुस गया है। श्रीपट्टी, तिलठी, मिश्र धाप, अनिरुद्धपुर पूरब पट्टी, अनिरुद्धपुर पश्चिम पट्टी, धौरहरा सरोज बस्ती व धइकार बस्ती में पानी पहुंच गया है। विंध्याचल में दीवानघाट, पक्काघाट मार्ग, गोसाईंपुरवा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पानी भर गया है।
विज्ञापन

शनि मंदिर व शिवपुर में मुक्तिधाम में पानी भर गया है। नरायनपुर ब्लॉक के समसपुर, धौरहरा, नैपुरवा, घूमपुर मोहाना, रैपुरिया, जलालपुर माफी, शिवपुर, गांगपुर, पचेवरा, नकहरा, बघेडी विभिन्न गांवों के साथ ही नगर पालिका क्षेत्र के आधा दर्जन मोहल्लों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। शनिवार की देर रात संतोषी माता मंदिर घाट से पक्का पुल जाने वाले मार्ग, बालूघाट से गंगेश्वरनाथ महादेव मंदिर जाने वाले मार्ग, भरपुर से बैंक ऑफ बड़ौदा होते हुए बाजार जाने वाले मार्ग, लालदरवाजा से सरैया सिकंदरपुर जाने वाले मार्ग, लालदरवाजा से भारतीय स्टेट बैंक जाने वाले मार्ग पर पानी पहुंच गया है। जिगना के अकोढ़ी, चौकठ, बबुरा, तिलईमौआर, अर्जुनपुर, बीजरकला झिलवर, असवां, चडैचा, भिलगौर, कोठरा, डंगहर, दुगौली, घुघुटी, मिश्रपुर के सिवानों में पानी पहुंचने से फसल डूबकर नष्ट हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें