मिर्जापुर। गंगा में बढ़ाव का क्रम चौथे दिन सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार की सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर सात सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से बढ़ रहा था। हालांकि शाम चार बजे रफ्तार धीमा पड़कर तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे जलस्तर बढ़कर 72.990 मीटर पहुंच गया।
सोमवार सुबह आठ बजे सात सेंटीमीटर प्रति घंटे बढ़ाव से तटवर्ती गांवों में दहशत लोग दहशत में रहे। लेकिन दोपहर 12 से एक सेंटीमीटर रफ्तार कम होकर छह सेमी प्रति घंटे होकर जलस्तर 72.820 मीटर रहा। शाम चार बजे गंगा की रफ़्तार घटकर आधी हो गई। शाम चार बजे तीन सेंटीमीटर की रफ्तार से पानी बढ़कर जलस्तर 72.990 मीटर पहुंच गया।