फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ज्येष्ठ अष्टमी पर मंत्रों से गूंजा गंगा तट, आरती में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
शहरनामा की फोटो--जेष्ठ अष्टमी पर पक्काघाट पर टीम के साथ गंगा आरती करते आरती प्रमुख पं​डित रामान
विज्ञापन
विंध्याचल। ज्येष्ठ अष्टमी पर सोमवार की शाम पक्का घाट पर मां गंगा की भव्य आरती हुई। दीपों की जगमगाहट, शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालु मां गंगा की आराधना में भाव-विभोर हो उठे।
विज्ञापन

आरती के दौरान पूरा घाट भक्तिरस में डूबा रहा। विंध्य विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित गंगा आरती का शुभारंभ आरती प्रमुख रामानंद तिवारी ने मां गंगा के पूजन-अर्चन से किया। पांच अर्चकों ने विधि-विधान से संगीतमय गंगा आरती संपन्न कराई। श्रद्धालुओं ने हाथों में आरती की थालियां लेकर धूप, दीप और कपूर से मां गंगा का पूजन किया। गंगा तट पर उमड़ी श्रद्धा और आस्था ने माहौल को अलौकिक बना दिया। आरती के दौरान हर-हर गंगे और जय मां गंगे के जयघोष से घाट गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने मां गंगा से परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और कल्याण की कामना की। आरती के बाद सभी भक्तों को मां गंगा की स्वच्छता एवं निर्मलता बनाए रखने का आरती प्रमुख ने सभी को संकल्प भी दिलाया। इसके पश्चात प्रसाद बांटा गया। कार्यक्रम में जितेंद्र मिश्रा, प्रशांत उपाध्याय, धीरज तिवारी, दिनेश गुप्ता, आनंद तिवारी, गगन माली, ऋतिक मोदनवाल, विश्वनाथ साहू, हिमांशु मिश्रा, राज तिवारी, राम माली, रमेश समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें