फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से सामुहिक दुष्कर्म, दो पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती का अपहरण कर उसे हनुमना मध्य प्रदेश ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। युवती ने बुधवार की रात हलिया थाने में तहरीर देकर दो लोगों पर अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

20 वर्षीय युवती ने बताया कि 12 नवंबर की सुबह साढ़े चार बजे वह घर से शौच के लिए बाहर गई थी कि उसी दौरान गांव निवासी राजकुमार व राजा जबरन नीले रंग की बाइक पर बैठाकर हनुमना मध्यप्रदेश ले गए। वहां पर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दो महिलाओं के सहयोग से उसके भाइयों के मौके पर पहुंचने पर वह किसी तरह घर आई। बताया कि दुष्कर्म करने के बाद दोनों ने धमकी दी कि शिकायत करने पर जान से मार दिया जाएगा। युवती की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपित राजकुमार और राजा के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण आदि का मुक़दमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें