फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 27 हजार में से 103 लोग मिले एचआईवी पॉजिटिव, इसमें 20 प्रतिशत युवा, दो किशोरियां भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में इस साल 27 हजार लोगों की एचआईवी जांच हुई। इसमें 103 लोगों की रिपोर्ट एचआईवी पॉजिटिव आई है। इसमें 20 प्रतिशत युवा हैं। जिनकी उम्र 20 से 25 वर्ष है। यह संख्या पिछले साल की अपेक्षा बढ़ती जा रही है। पहले 30 साल से नीचे के युवाओं की संख्या कम थी, जो इस साल बढ़ गई है। इस साल तो 13 और 16 वर्ष की किशोरियां भी एचआईवी ग्रसित मिली हैं। इसमें एक किशोरी के माता-पिता को एचआईवी नहीं है। इसके बाद भी वह एचआईवी पॉजिटिव हो गई है।
विज्ञापन

जिले में अब तक लगभग 25 सौ एचआईवी एक्टिव केस हैं। जो जिले के साथ अन्य जिलों से दवाएं ले रहे हैं। इसमें 500 एचआईवी संक्रमित मिजापुर लिंक एआरटी से दवा ले रहे हैं। मां विंध्यवासिनी मेडिकल कॉलेज मिर्जापुर से संबद्ध मंडलीय अस्पताल में जनवरी 2025 से 30 नवंबर तक लगभग 9000 मरीजों की एचआईवी जांच हुई। जिसमें 60 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें लगभग 35 पुरुष और 25 महिलाएं हैं। महिला अस्पताल में 13000 मरीजों की जांच की गई। इसमें 16 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें आठ महिलाएं और आठ पुरुष हैं। सीएचसी राजगढ़ में 2800 मरीजों की जांच की गई। इसमें तीन पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सीएचसी लालगंज में 26 सौ मरीजों की जांच की गई। इसमें 16 पॉजिटिव मरीज मिले। इसमें आठ पुरुष और आठ महिला है। सीएचसी चुनार में कुल 25 सौ मरीजों की जांच की गई। इनमें आठ पॉजिटिव मरीज हैं। कुल 27 हजार जांच किया गया। इसमें 103 मरीज एचआईवी पॉजिटीव पाए गए। इसमें जो युवा संक्रमित पाए गए है। उसका मुख्य कारण रोजगार की तलाश में गैर-प्रदेश जाने के बाद असुरक्षित यौन संबंध स्थापित करना बताया जा रहा है।

जिले से 500 लोगाें को एचआईवी की दवा लिंक एआरटी से दी जा रही है। इस वर्ष 100 के करीब एचआईवी मरीज मिले है। इसमें युवाओं की संख्या अधिक है। इसका मुख्य कारण असुरक्षित यौन संबंध, नशों में दवा लेने, ब्लड व गर्भवती महिला से बच्चे को संक्रमित होना पाया गया है। - डॉ. अनिल ओझा, जिला क्षय रोग अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें