फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया ने पसारे पांव, एक की मौत, 50 पीड़ित

Wed, 20 Jul 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
  विकास खंड लालगंज व पहाड़ी ब्लॉक में के कई गांवों में डायरिया फैलने से मंगलवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 50 से अधिक लोग बीमार हो गए हैं। इससे इलाके में हड़कंप मच गया है। बीमार लोगों को पड़री पीएचसी तथा लालगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे चिकित्सक ने लोगों का इलाज किया और दवा का छिड़काव कराया।
विज्ञापन

  लालगंज विकास खंड के दुबार कला स्थित कोल बस्ती निवासी लालबाबू 12 पुत्र संतोष की मंगलवार को डायरिया की चपेट में आने से मौत होने की की खबर बस्ती वालों को हुई तो हड़कंप मच गया।  ग्रामीण संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका जताने लगे। इसकी खबर बस्ती के लोगों ने ग्राम प्रधान को दी, इसके बाद सीएचसी को फोन पर संक्रामक रोग फैलने की जानकारी डाक्टर को दी गई।   सूचना मिलते ही प्रभारी चिकित्सधिकारी  डा. प्रदीप गुप्ता ने मौके पर पहुंच कर इलाज और दवा का छिड़काव कराया। वहां गंभीर रोगियों को तत्काल सीएचसी पर पहुंचाया गया,जहां डाक्टरों ने इलाज किया। संक्रामक बीमारी के चपेट में आने वालों में मालती (14) पुत्री जंगाली, शुभम पुत्र संतोष, दीपक छह वर्ष समेत कुल 15 का इलाज किया गया। इसी प्रकार विकास खंड पहाड़ी के गौरा बिशेन गांव में दूषित पेयजल पीने से दलित बस्ती, मौर्या बस्ती व क्षेत्र के सुखनई, पथरहा, महुवारी, दाढ़ीराम, सहित अन्य इलाकों में करीब 50 से अधिक लोग सोमवार की देर रात डायरिया की चपेट में आ गए। जिससे इन इलाकों में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
मामले से पीएचसी पड़री को अवगत कराया गया। जानकारी होते ही स्वास्थ्य केंद्र कर्मचारी एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और जिनकी हालत अधिक खराब थी। उन्हें पीएचसी भेजा व मामूली रूप से बीमार को घर पर ही दवा दे दिया। डायरिया की चपेट में आने वालों में कलावती  (40) पत्नी प्रेमचंद्र, संगीता (37) पत्नी पंचदेव, रामश्रृंगार ,शाशांक मौर्या (10) , आंचल (6), पार्वती (28), शांति देवी (38), आशीष (12), संगीता (18), अनीता (15) , धनवंती (38), अंजली (12), आदि शामिल हैं। सीएमओ डा. अशोक चौरसिया के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में मंगलवार को एक टीम गांव में पहुंची। टीम ने लेागों की जांच कर उन्हें दवाएं दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें