फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने आत्महत्या का किया प्रयास 

Wed, 20 Jul 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के दर्जियान वार्ड निवासिनी मदीना 48 वर्ष पत्नी इदरीश राशन कार्ड नहीं बनाए जाने से नाराज होकर मंगलवार की सुबह नगर पंचायत कछवां के सामने अपने ऊपर केरोसिन  डाल कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे कछवां थानाध्यक्ष दीप कुमार सोनी बीच बचाव करते हुए महिला को पकड़ कर थाने ले आए। 
विज्ञापन


इस दौरान महिला का कहना था कि वह काफी गरीब है इसके बावजूद उसका राशन कार्ड नहीं बनाया जा रहा है। इसके लिए वह कई बार संबंधिताें से गुहार लगाई इसके बावजूद उसके राश्‍ान कार्ड नहीं बनाए गए। जबकि उससे धनवान व्यक्ति का राशन कार्ड बना दिया गया। राशन कार्ड नहीं बनने से उसको राशन समेत अन्य सामान लेने में परेशानी हो रही है।

उसने राशन कार्ड बनाने के लिए कई बार नगर पंचायत अध्यक्ष समेत अन्य लोगों से गुहार लगाई लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। इससे नाराज होकर उसने मंगलवार को आत्महत्या करने का मन बना लिया। इस दौरान महिला ने कहा कि अगर उसका राशन कार्ड नहीं बना तो वह दोबारा आत्महत्या करने के लिए बाध्य होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मौके पर पहुंचे कछवां         थानाध्यक्ष दीप कुमार सोनी बीच बचाव करते हुए महिला को पकड़ कर थाने        ले आए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें