फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दोस्तों ने सिर कूंचकर युवक की हत्या की, रेलवे ट्रैक के पास शव फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कैलहट। चुनार थाना क्षेत्र के शिव शंकरी धाम मंदिर के पीछे सोमवार की रात रेलवे लाइन के किनारे ईंट से सिर कूंचकर युवक की हत्या कर दी गई। मंगलवार को सुबह घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं, एसएसपी, एएसपी और सीओ चुनार ने एसओजी व डाॅग स्क्वाड के साथ पहुंच कर छानबीन की। परिजनाें की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक के दो दोस्तों को हिरासत में लिया है। पुलिस की जांच में पता चला कि आशनाई को लेकर युवक की हत्या की गई है।
विज्ञापन

कैलहट निवासी महेंद्र कुमार और आशीष कुमार सिंह सोमवार की रात राहुल सिंह (32) को घर से बुलाकर शिव शंकरी धाम मेला देखने गए थे। एएसपी आपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि वहां तीनों युवकों में झगड़ा हुआ। मारपीट के दौरान आशीष और महेंद्र ने ईंट से राहुल के सिर पर वार कर दिया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल राहुल को पास में स्थित झाड़ियों में फेंक कर दोनों घर आ गए।
सुबह महेंद्र के पिता ने राहुल के परिजनों को बताया कि रेल लाइन के पीछे राहुल घायल पड़ा है। इसके बाद परिजन पहुंचे तो राहुल की मौत हो चुकी थी। राहुल के पिता विजय सिंह की सूचना पर सीओ चुनार मंजरी राव और थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य पहुंच गए।
विज्ञापन

राहुल के पिता विजय सिंह ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात 11 बजे आशीष कुमार सिंह और महेंद्र कुमार सिंह राहुल को लेकर मेला देखने गए थे। राहुल के चेहरे और सिर पर चोट का निशान हैं। वहीं, आशीष और महेंद्र को भी चोटें लगी हैं। दोनाें ने राहुल की हत्या की है। मौके पर एसएसपी सोमेन बर्मा, एएसपी आपरेशन ओपी सिंह एसओजी व डाग स्क्वाड टीम के साथ पहुंचकर छानबीन किया। राहुल के पिता की तहरीर पर आशीष और महेंद्र पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि राहुल के परिवार की लड़की से आशीष के नजदीकी संबंध है। राहुल इसका विरोध करता था। इसलिए आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी।
.........................................................
दोपहर तीनों ने मिलकर खाया था मुर्गा
मिर्जापुर। राहुल रेनुकूट में ट्रैवेल्स का काम करता था। एक हफ्ते पहले वह गांव आया था और वह अपना मकान बनवा रहा था। सोमवार की दोपहर में महेंद्र और आशीष राहुल के साथ गांव के एक पंप पर गए। वहां मुर्गा बनाकर तीनाें ने खाया था। इसके बाद रात में मेला देखने के गए थे। संवाद

...........................................

रास्ते में सिपाही ने आशीष से पूछा था चोट लगने का कारण
मिर्जापुर। राहुल, महेंद्र और आशीष सोमवार की रात को शिवशंकरी धाम मंदिर के पीछे पहुंचे तो वहां पर आशनाई मामले को लेकर राहुल का आशीष और महेंद्र से विवाद हुआ था। मारपीट में तीनों घायल हुए थे। ईंट के वार से राहुल के सिर में गंभीर चोट लगी थी। उसे मारने के बाद दोनों अपने घर चले गए। रास्ते में महेंद्र को एक सिपाही मिला और चोट के बारे में पूछा तो उसने बताया कि रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन से टकरा गया था। अगर उस पुलिस को घटना के बारे में बता देता तो राहुल को समय से उपचार मिल सकता था। इससे उसकी जान बच सकती थी। संवाद

.................................................
वर्जन
शिवशंकरी धाम में मंदिर के पीछे राहुल का शव मिला है। चेहरे पर चोट के निशान थे। परिजनों ने उसके दोस्तों आशीष और महेेंद्र पर हत्या का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर लोगों को हिरासत में लिया गया है। आशनाई के कारण हत्या करने की बात सामने आ रही है। - ओपी सिंह, एएसपी आपरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें