फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी का इंजन फेल, ठप रहा परिचालन

Tue, 10 Feb 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आमघाट ब्लाक हट ई पर रविवार की रात एक मालगाड़ी का इंजन फेल होने से करीब दो घंटे तक डाउन लाइन का परिचालन ठप रहा।
विज्ञापन


इससे नाराज यात्रियाें ने प्लेटफार्म पर जमकर हंगामा मचाया। मौके पर पहुंची आरपीएफ एवं जीआरपी ने रात करीब दस बजे तक गुवाहाटी से नई दिल्ली जा रही नार्थईस्ट का इंजन काटकर मालगाड़ी को हटवाया गया।

इलाहाबाद से मुगलसराय जा रही एक मालगाड़ी का इंजन रविवार की रात करीब आठ बजे आमघाट रेलवे क्रासिंग के पास फेल हो गया।

 इससे डाउन लाइन का परिचालन करीब दो घंटे तक ठप हो गया। स्टेशन पर पहुंची कालिका डुप्लीकेट के यात्री ट्रेन रवाना नहीं किए जाने पर हंगामा मचाने लगे।

नाराज यात्रियाें ने तत्काल मालगाड़ी को हटवाकर गाड़ी को रवाना करने की मांग की। गुस्साए यात्री स्टेशन मास्टर के कक्ष में पहुुंच गए और कहा कि जब तक उनकी ट्रेन को रवाना नहीं किया जाएगा तब तक वह लोग किसी और ट्रेन को जाने नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची आरपीएफ एवं जीआरपी की पुलिस ने यात्रियाें को समझा बुझाकर शांत कराया। इसी बीच पहुंची नार्थ ईस्ट ट्रेन का इंजन काटकर मालगाड़ी को खींचकर झिंगुरा रेलवे स्टेशन ले जाया गया। इसके बाद ही ट्रेनों का परिचालन शुरू हो पाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें