फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान के दस माह बाद शुरू हुआ काम

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। विकास खंड राजगढ़ क्षेत्र के लूसा गांव सभा में धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों व किसानों का आरोप है कि खेत समतलीकरण योजना के अंतर्गत पिछले वित्तीय वर्ष में भुगतान होने के दस माह बाद प्रधान ने काम शुरू कराया। अब जिम्मेदार अधिकारी इस संबंध में जांच कराने के मंत्र की जाप कर रहे हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि ब्लाक कर्मियों की मिलीभगत से ग्रामप्रधान ने मार्च 2019 में बिना काम कराए ही एक लाख सोलह हजार रुपये का भुगतान करा लिया। संज्ञान में आने पर किसानों ने संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायत की। इसकी जानकारी होने पर प्रधान ने जांच से पहले ही काम शुरू कर दिया। स्थानीय गांव निवासी रंगलाल व रामवृक्ष यादव ने खेत समतलीकरण के लिए पिछले वर्ष ब्लाक मुख्यालय पर आवेदन किया था। किसानों के आग्रह पर स्टीमेट के साथ मस्टररोल तैयार कराया गया। नया सत्र शुरू होने से पहले मार्च में ही काम पूरा होना दिखा दिया गया और सरकारी धन बंदरबांट हो गया। हेराफेरी का मामला प्रकाश में आने पर दोनो पीड़ित किसानों ने जांच की फरियाद खंड विकास अधिकारी व डीसी मनरेगा से की। जांच होने के पूर्व ही एक किसान के खेत में प्रधान द्वारा काम शुरू करा दिया गया। प्रधान जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मजदूर नहीं मिल रहे थे इसलिए काम में विलंब हुआ। राजगढ़ खंड विकास अधिकारी रामचंद्र ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है, जांच होगी।
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान का परिवार भी खेत समतलीकरण के कार्य में शामिल रहा है। मड़िहान में 182 मानव दिवस के मस्टररोल में 26 मजदूरों के नाम का भुगतान कर सरकारी धन का बंदरबांट किया करने का मामला प्रकाश में आने पर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है। पवन सिंह द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शिकायती पत्र सौंपने के बाद ब्लाक अधिकारी हरकत में आये और आनन- फानन में जेसीबी से काम शुरू करा दिया। किस मजदूर के खाते में कितने दिवस का भुगतान हुआ है। कुछ आंकड़े इस तरह से बताया जा रहा है। धर्मेंद्र कुमार सिंह पुत्र राम भजन सिंह 14दिन 2450 रुपए, गुड्डू सात दिन 1225रुपए, सुरेश छह दिन ख1050रुपये, खंडू, रामप्रसाद आदि मजदूरों ने 182 दिवस किसानों के खेत मे समतलीकरण का काम किया। जबकि मस्टररोल पर चहेतों की हाजिरी भरी गयी। बीडीओ रामचंद्र ने कहा कि जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें