फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कोडीन युक्त कफ सिरप मामले का चौथा आरोपी 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
कोडिन युक्त कफ सिरप मामले में गिरफ्तार आरोपी कृष्ण कुमार यादव। स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोडीन युक्त कफ सीरप मामले में चौथे 25 हजार के इनामी आरोपी कृष्ण कुमार यादव को जमालपुर पुलिस ने शनिवार को जिवनाथपुर पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पांच फर्मों से 450850 एस्कफ कफ सिरप मंगाकर कागजों पर ही सप्लाई कर दिया था। आरोपी का फर्म मेसर्स सिटी मेडिसेल्स क्रियाशील नहीं पाया गया जबकि इसके तीन खातों में 15 करोड़ रुपये का टर्नओवर पाया गया। कोडीन युक्त कफ सिरप सप्लाई करने के मामले में ड्रग निरीक्षक संतोष पटेल की जांच के बाद चार फर्मों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें तीन अदलहाट और एक जमालपुर थाने में दर्ज हुई थी। अदलहाट पुलिस कागजों पर कफ सिरप बेचने के मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जमालपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी के तहत चौथा आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर था। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। मामले में सीओ चुनार मंजरी राव ने बताया कि चंदौली के मुगलसराय गंजख्वाजा जंसो की मड़ई का मूल निवासी कृष्ण कुमार यादव जमालपुर के हरिहरपुर मठना में सिटी मेडिसेल्स नाम से फर्म बनाया था। जांच में पता चला कि मेडरॉन हेल्थकेयर प्लॉट नंबर 454 ग्राउंड फ्लोर पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र दिल्ली, श्रीजी एंटरप्राइजेज, एसवी ट्रेडर्स, गणेश फार्मा, श्रीशांति नाथ एंटरप्राइजेज पश्चिम दिल्ली से 14 अप्रैल 2025 से 26 जून तक 10 बार में 100 एलएल की चार लाख 50 हजार 850 एस्कफ कफ सिरप की शीशियां कृष्ण कुमार के फर्म सिटी मेडिसेल्स को सप्लाई हुईं थी। जांच में फर्म मेसर्स सिटी मेडिसेल्स मौके पर क्रियाशील नहीं पाया गया। खुलासा हुआ कि फर्म से दवा का व्यवसाय हुआ ही नहीं है, न ही किसी प्रकार का मेडिकल स्टोर है। आरोपी के फर्म मेसर्स सिटी मेडिसेल्स का खाता बैंक आफ महाराष्ट्रा सिगरा, मुगलसराय व ओवरसीज बैंक शाखा मुगलसराय जनपद चंदौली में पाया गया। इन खातों से लगभग 15 करोड़ रुपये का टर्न ओवर हुआ है। आरोपी कृष्ण कुमार यादव पर 25 हजार का इनाम घोषित था। उसे शनिवार को जमालपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार की टीम ने जिवनाथपुर पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया। विवेचना में अन्य आरोपियों की संलिप्तता पाई जा रही है। उनके खिलाफ साक्ष्य इकट्ठा किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जीएसटी विभाग से जुटाई जा रही जानकारी-मिर्जापुर। जमालपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि आरोपी के फर्म मेसर्स सिटी मेडिसेल्स को मेडरॉन हेल्थकेयर प्लॉट नंबर 454 ग्राउंड फ्लोर पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र दिल्ली, श्रीजी एंटरप्राइजेज, एसवी ट्रेडर्स, गणेश फार्मा, श्रीशांति नाथ एंटरप्राइजेज पश्चिम दिल्ली से भेजे गए माल का बिल, परिवहन में प्रयुक्त हुए वाहनों के नंबर व ट्रेसबिलिटी विवरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है। इसके लिए जीएसटी विभाग वाराणसी व नई दिल्ली को रिपोर्ट भेजकर जानकारी जुटाई जा रही है।

तीन आरोपी पहले हो चुके हैं गिरफ्तार-मिर्जापुर। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अदलहाट थानाध्यक्ष अजय सेठ ने 21 दिसंबर को मामले के दो आरोपी एके डिस्ट्रीब्यूटर्स के अक्षत यादव निवासी नरायनपुर थाना अदलहाट और निहाल डिस्ट्रीब्यूटर्स के अजीत यादव निवासी बरईपुर नरायनपुर थाना अदलहाट और 24 दिसंबर को सनराइज ट्रेडर्स के शिवम द्विवेदी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें