पडरी। विकासखंड पहाड़ी के टेढ़ा गांव के पास बढ़िया नाला पर डीबीएल की ओर से बनाया गया फोरलेन सर्विस रोड हल्की बारिश भी नहीं झेल पाया। मंगलवार को एप्रोच मार्ग की सड़क धंस गई। सड़क की दशा को देखकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
सड़क धंसने की खबर मिलते ही कंपनी के अधिकारी और कर्मचारियों पहुंचे। मौके पर मशीन लगवाकर मरम्मत कार्य शुरू किया। क्षेत्र के कांग्रेस नेता रविकुमार दुबे, लोकतंत्र सेनानी रामबली दुबे, सपा नेता पंचदेव सिंह, शशिप्रकाश सिंह ने कहा कि सड़क निर्माण के समय गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आवागमन के लिए तभी खोला जाय, जब उसकी गुणवत्ता की जांच हो जाए। परियोजना कोआर्डिनेटर संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुल निर्माणाधीन है। आवागमन के लिए नहीं खोला गया है। जबकि क्षेत्रीय लोगों की मानें तो अघवार से लेकर डगमगपुर तक सड़क और पुलिया आए दिन धंसते हैं।