फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास घोटाले में चार महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। विकास खंड के गजरिया व मटिहरा में प्रधानमंत्री आवास में कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर हेराफेरी कर लाभ लेने वाली चार महिलाओं को हलिया पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गजरिया गांव निवासी सुखवंती कोल, कलावती, चंद्रकली यादव व मटिहरा गांव निवासी संगीता मिश्र के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र लाभार्थियों की जगह ब्लाक कर्मियों की मिलीभगत से कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर हेराफेरी कर लाभ लिया गया था।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास घोटाला का मामला प्रकाश में आने पर तत्कालीन बीडीओ दीनदयाल ने 15 फरवरी 2019 को 22 नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी जांच की जा रही थी। बुधवार को सूचना पर चौकी प्रभारी मतवार चंद्रशेखर यादछव, एसआई रामज्ञान यादव, हेड कांस्टेबल धीरज यादव, भागवत राय, महिला कांस्टेबल सोनी निगम ने घर से चारों महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अमित सिपंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास में हेराफेरी कर लाभ लेने वाली चार महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें