फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार अध्यापक गैरहाजिर मिले, कटेगी तनख्वाह

Thu, 04 Aug 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
जीआईसी वेदीखाल का जर्जर स्कूल भवन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विकास खंड छानबें में शिक्षकों के गायब रहने की सूचना खंड शिक्षा अधिकारी छानबे को मिल रही थी, जिसको गंभीरता से लेते हुए बुधवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चार शिक्षक बिना अनुमति के विद्यालय से गायब मिले, गायब शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति बीएसए से की। बीईओ कम उपस्थिति, समय सारिणी और शिक्षक डायरी नहीं बनाने पर संबंधित से स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन



खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव ने बुधवार को कई स्कूलों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय गोसाईपुर में शिक्षिका प्रमिला सिंह गायब मिली। वहीं एमडीएम में अनियमितता पर शिक्षक संतोष कुमार से स्पष्टीकरण मांगा। प्राथमिक विद्यालय बदेवरानाथ शिक्षिका निशा तिवारी बिना सूचना गायब मिली। विद्यालय में नामांकन 143 के सापेक्ष 27 बच्चे ही मिले।


 प्राथमिक विद्यालय गौरा द्वितीय में निरीक्षण के दौरान शिक्षक विजय कुमार गायब मिले। एमडीएम में गड़बड़ी, समय सारिणी और शिक्षक डायरी नहीं बनाने पर स्पष्टीकरण मांगा। उच्च प्राथमिक विद्यालय परमानपुर में शिक्षिका श्वेता बिना सूचना गायब मिली। समय सारिणी और शिक्षक डायरी नहीं बनाने पर स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें