फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: घर से स्कूल के लिए निकले चार छात्र-छात्राएं लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं में दो सगे भाई-बहन, मानिकपुर में मिली एक छात्रा की लोकेशन, मुंबई जाने की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी नरायनपुर (मिर्जापुर)। अदलहाट थाना क्षेत्र के तीन विद्यालयों में पढ़ने वाले दो छात्र और दो छात्राएं मंगलवार की सुबह स्कूल जाने के लिए निकले। इसके बाद लापता हो गए। इनकी उम्र 12 से 16 साल है। इनमें से दो सगे भाई-बहन हैं। स्कूल से घर फोन आने पर परिजनों को इनके लापता होने की जानकारी हुई। बंद रेलवे फाटक नरायनपुर के पास दो छात्र-छात्राओं की साइकिल मिली। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए अदलहाट थाने में तहरीर दी है। एक छात्रा के पास मोबाइल फोन है। पुलिस की जांच में मंगलवार को अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे मोबाइल की अंतिम लोकेशन मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर मिली है। इससे उनके मुंबई जाने की आशंका जताई जा रही है।
13 वर्षीय एक छात्र कक्षा आठ में पढ़ता है। उसकी 16 साल की बहन हाईस्कूल की छात्रा है। दोनों मंगलवार की सुबह स्कूल के लिए निकले थे। 12 वर्षीय एक छात्र कक्षा सात में पढ़ता है। एक अन्य 15 वर्षीय छात्रा हाईस्कूल में पढ़ती है। ये दोनों भी मंगलवार की सुबह स्कूल के लिए निकले थे। लापता सगे भाई-बहन की मां ने बताया कि उनका बेटा पैदल और बेटी साइकिल से स्कूल के लिए निकली थी। उनके विद्यालय में चल रही परीक्षा में अनुपस्थित रहने की भी जानकारी मिली है।
विज्ञापन

उधर, दो अन्य छात्र-छात्राओं के परिजनों ने भी खोजबीन शुरू की। बंद रेलवे फाटक नरायनपुर के पास एक छात्र और एक छात्रा की साइकिल मिली। एक छात्रा के पास के पास मोबाइल फोन है, जो स्विच ऑफ बता रहा है। खोजबीन के बाद चारों छात्र-छात्राओं के घर वालों ने पुलिस चौकी नरायनपुर व अदलहाट थाने में तहरीर दी। जो छात्र-छात्रा सगे भाई-बहन हैं, उनकी मां ने अपहरण की आशंका जताई है।
विज्ञापन

अदलहाट थानाध्यक्ष अजय कुमार सेठ ने बताया कि जिस छात्रा के पास मोबाइल फोन है, उसने अपने चचेरे मामा से इंस्टाग्राम के जरिये संपर्क कर दो हजार रुपये मांगे थे। मंगलवार को तीन बजकर 25 मिनट पर मोबाइल की लास्ट लोकेशन मानिकपुर रेलवे स्टेशन के पास मिली है। उस समय वहां से महानगरी ट्रेन जाती है। यह ट्रेन चुनार होकर जाती है। आशंका है कि छात्र-छात्राएं चुनार से महानगरी ट्रेन में बैठकर मुंबई गए हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें