फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: गंगा स्नान करते समय डूबी चार बहनें, एक की मौत, परिजनों ने तीन को बचाया

Thu, 08 Jun 2023 11:12 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर जिले के दुगोली गांव में गुरुवार देर शाम चार चचेरी बहनें गंगा में स्नान करते वक्त डूबने लगीं।  मौके पर पहुंचे परिजनों ने तीन को बचा लिया। एक गंगा में डूब गई। कुछ देर बाद उसे भी बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
गंगा नदी में डूबने से मौत (प्रतीकात्मक फोटो।)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के दुगोली गांव में गुरुवार देर शाम चार चचेरी बहनें गंगा में स्नान करते वक्त डूबने लगीं। उनको डूबते देख मौके पर पहुंचे परिजनों ने तीन को बचा लिया। एक गंगा में डूब गई। कुछ देर बाद उसे भी बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो गई थी।  दुगोली गांव निवासी जयप्रकाश और मनोज भाई हैं।

विज्ञापन


जयप्रकाश की पुत्री कन्नो (12) व कोमल (9) और मनोज की पुत्री आकांक्षा (12) व अंशिका (10) देर शाम को गंगा किनारे रेती पर टहल रही थीं। इस दौरान चारों गंगा में स्नान करने चली गईं। स्नान करते समय चारो बहनें डूबने लगीं। उनको डूबते देख मनोज उनको बचाने के लिए दौड़े। उन्होंने कोमल, आकांक्षा और अंशिका को बाहर निकाल लिया। कन्नो को नहीं बचा सके।

शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। थोड़ी देर बाद कन्नो को भी बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो गई थी। परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बचाई गई तीनों लड़कियों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से तीनों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: एक बाइक पर सवार चार दोस्तों की मौत; सड़क हादसे की दर्द भरी कहानी, एक झटके में छिन गई 4 परिवार की खुशियां

बाणसागर नहर में युवक का मिला शव

मध्य प्रदेश के रीवा जनपद के सोहागी थाना क्षेत्र के करहल रायपुर गांव निवासी 20 वर्षीय गोकुल प्रसाद बुधवार को अपने रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल होने गजरिया गांव गए थे। घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित बाणसागर नहर में स्नान के लिए अपने मौसी के पुत्र प्रयागराज जनपद के लखनपुर निवासी राजेश पाल (18) के साथ गए थे। नगर में स्नान के दौरान गोकुल प्रसाद डूब गया। देर रात पानी कम होने पर खोजबीन के दौरान युवक का शव सिलहटा बाणसागर झाल के पास मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फंदे पर लटककर युवक और युवती ने दी जान

कटरा कोतवाली क्षेत्र के चेतगंज बल्ली का अड्डा निवासी विशाल मोदनवाल उर्फ लालू (27) पुत्र भाईलाल ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। पिता ने बताया कि रात में उनका पुत्र 11 बजे घर पर आया। घर आकर कमरे में सोने चला गया। थोड़ी देर बाद खाना खाने और दूध पीने के लिए कमरे के पास पूछने गए कि दरवाजा बंद मिला। दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर गए तो देखा कि गमछे के सहारे छत की कुंडी से पुत्र लटका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कटरा कोतवाल वेंकटेश तिवारी ने बताया कि युवक बाहर काम करता था। दो माह पहले घर आया था। रात में कहीं से घर आया और कमरे में फंदे पर लटक गया।
विज्ञापन

उधर, बिहार के बक्सर जिले के सरना निवासी संतोष प्रजापति की पुत्री निशा देवी (19) पड़री के अघवार निवासी अपने फूफा विनोद कुमार प्रजापति के यहां कई साल से रह रही थी। बुधवार को पड़ोसी के यहां लड़के की शादी थी। देर शाम सभी महिलाएं बरात की विदाई में गई थी। साथ में निशा भी गई थी, लेकिन बरात विदाई के कुछ देर बाद अचानक निशा घर में अकेले जाकर पंखे पर दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटक गई। बरात विदा होने के बाद बाहर बैठी घर की महिलाएं जब घर में गईं तो निशा को दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकता पाया। सूचना पर पहुंची पड़री पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें