आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे और दरवाजा तोड़कर सभी को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। वहां से सभी को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल से प्रीति और उसके पुत्र को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
सूचना पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि, सीओ लालगंज उमाशंकर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने कहा कि पत्नी गीता से विवाद के चलते अशोक ने दरवाजा बंद कर कमरे में आग लगा दी थी। गीता की मां लखवंती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।